“कैसे खिलाये
बच्चो को सब्जिया”
सर्दियों
का मौसम सबसे ज्यादा सेहतमंद समय होता हैं इस समय जो भी पौष्टिक भोजन हम खाते हैं वो
पुरे साल हमे स्वस्थ रहने में मदद करता हैं और इस मौसम में प्रचुर मात्रा में नाना
प्रकार की सब्जिया आसानी से उपलब्ध होती हैं तो क्यों न हम निचे दिए गए कुछ टिप्स का
इस्तेमाल कर अपने बच्चो को ढेर साड़ी सब्जिया खिलाये व् उन्हें स्वस्थ व् तंदरुस्त रखे
:-
1. जब भी
आप बच्चो के लिए चपाती, पूरी या पराठा बनाये खाली आटे के प्रयोग की जगह आटे में हमेशा
कोई सब्जी मिलाकर गुंदे जैसे - लौकी, कद्दू, मेथी, पालक। आप इन सब्जियों को कद्दूकस
कर, उबाल कर या मिक्सी में पीस कर आटे में मिला सकते हैं।आप वेजिटेबल स्टॉक बना कर
या दूध से भी आटा गुंद सकते हैं, ये खाने का स्वाद व् पौश्टिकता दोनों बढ़ाएगा।
2. जब भी
मूली, गाजर ऐसे किसी भी सब्जी का स्टफ पराठा बनाये तो इनका पानी निकाल कर फेके नहीं,
इसी पानी से आटा गुंदे या इसे दाल या गीली सब्जी में इस्तेमाल कर ले।
3. बच्चो
के लिए जो भी बनाये उनमे रंग-बिरगी अनेको सब्जियों का प्रयोग करे
4. पराठा
बनाने के लिए गेहू के आलावा या साथ अन्य आटो का भी प्रयोग कर सकते हैं जैसे की मक्का,
बाजरा, बेसन, चावल का आटा, सूजी ये स्वाद व् पौश्टिकता दोनों बढ़ाएंगे, बाजरा मक्का
गेहू से अधिक स्वास्थ्यवर्दक हैं
5. पराठा
बनाते समय कम आटे व् ज्यादा स्टफिंग का प्रयोग करे।
6. सर्दियों
में कच्ची हल्दी व् अदरक बहुतायत में मिलती हैं, आटे में या सब्जिया बनाते समय उनमे
कच्ची हल्दी व् अदरक बारीक कद्दूकस कर अवस्य मिलाये, ये स्वाद व् स्वास्थय दोनों को
बढ़ाएगा I
7. बच्चो
को खजूर, कच्ची हल्दी व् अदरक उबाला दूध भी दिया जा सकता हैं जो बेहद सेहतमंद हैं
8. बच्चो
को क्या खाने से क्या फयदा होता हैं ये भी अवश्य समझाए व् अगर संभव वो तो कुछ सब्जिया
बच्चो के साथ अपने किचन गार्डन में उगाये I ये बच्चो को प्रकर्ति से जोड़ेगा व् जब बच्चे
सब्जिया उगायेगे तो वे इन्हे उगाने में लगे समय व् मेहनत का मूल्य समझ उन्हें अवश्य
खायेगे I
No comments:
Post a Comment